
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
17 जून 2023
सोलन शहर का शूलिनी मेला 23 से 25 जून तक आयोजित किया जाएगा जिसको लेकर पुलिस प्रशासन ने अपना सिक्योरिटी प्लान तैयार कर लिया है इस वर्ष 500 के करीब जवान सोलन शहर में तैनात के जाएंगे वही ट्रैफिक प्लान की अगर बात करे तो 23 जून से 25 जून तक सोलन के पुराने डीसी ऑफिस से कोटलानला तक वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी।
इस वर्ष पुलिस प्रशासन द्वारा चार बैरियर लगाए जाएंगे पहला बैरियर ओच घाट में लगाया जाएगा और दूसरा बैरियर देवभूमि के पास लगाया जाएगा तीसरे बैरियर की अगर बात करें तो यह बैरियर दोहरी दीवाल के पास लगाया जाएगा और चौथा बैरियर शामती बाईपास के पास लगाया जाएगा जिसका उद्देश्य है कि शराब की तस्करी को रोका जा सके। इस विषय पर जानकारी देते हुए एसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि इस वर्ष चार नाके लगाए जाएंगे। उन्होने कहा दिन और रात के समय यह नाके लगाए जाएंगे।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





