संजय अवस्थी 14 अगस्त को अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

14 अगस्त 2024

मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी 14 अगस्त, 2024 को अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। संजय अवस्थी 14 अगस्त, 2024 को प्रातः 11.30 बजे ग्राम पंचायत भियूंखरी में वन विभाग द्वारा आयोजित वन महोत्सव में भाग लेंगे।

मुख्य संसदीय सचिव तदोपरांत जन समस्याएं भी सुनेंगे। संजय अवस्थी इसी दिन सांय 03.00 बजे ग्राम पंचायत दिग्गल के झण्डू में महादेव से झण्डू तक 06 किलोमीटर लम्बे मार्ग, रामशहर से काटल तक 15 किलोमीटर लम्बे मार्ग तथा कयारडू से चिल्लड तक 08 किलोमीटर लम्बे मार्ग के निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन सम्पन्न करेंगे।

Share the news