
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
18 जनवरी 2023
अर्की हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सोलन जिले के बागा में स्थित सीमेंट प्लांट को नियमों की उल्लंघन करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्लांट की बागा इकाई की पिछले वर्ष स्टैक उत्सर्जन निगरानी की गई थी और यह पाया गया कि स्टैक उत्सर्जन निगरानी के परिणाम निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हैं।
संयंत्र क्षेत्र में पानी के छिड़काव की व्यवस्था नहीं होने और वाहनों की आवाजाही के कारण धूल उड़ रही थी। इसके बाद बोर्ड ने क्षेत्रीय कार्यालय ने पर्यावरण मानकों के अनुपालन को लेकर इसमें सुधार करने के लिए नोटिस दिया था, बावजूद इसके इसमें सुधार नहीं हुआ।
बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड ने इकाई से 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है। यदि इस दौरान जवाब न आया तो प्लांट के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी, जिसमें 10,000 रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





