
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
21 जुलाई 2023

नाहन-कुमारहट्टी एनएच 907 पर शहर से महज दो किलोमीटर की दूरी पर बिरोजा फैक्टरी के समीप चावल की बोरियों से भरा ट्रक पलट गया। सड़क किनारे पार्क तीन कारें, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी को दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की चपेट में आने से काफी क्षति पहुंची है।
जानकारी के अनुसार एलपी ट्रक (एचआर 68बी-6123) वीरवार रात हरियाणा के नारायणगढ़ से सिविल सप्लाई के चावल लेकर किन्नौर जा रहा था। कार को पास देते हुए उतराई में ट्रक सड़क किनारे पलट गया। इस दुर्घटना में सड़क के किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल (एचपी 18ए-1504) ट्रक के नीचे बुरी तरह कुचली गई, जबकि तीन कारें एचपी 71ए-9885, एचपी 14ए-3464 और एचपी 18-3878 भी इसकी चपेट में गईं।
सूचना ये भी है कि एक स्कूटी भी ट्रक के नीचे दबी हुई है। दुर्घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने बुधवार मध्यरात्रि ही गुन्नूघाट पुलिस चौकी को दी। डीएसपी मीनाक्षी शाह ने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है। हादसा रात को हुआ। ट्रक के पटलने से तीन कारों, एक बाइक और एक स्कूटी को नुकसान हुआ है। पुलिस ने ट्रक चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज किया है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





