
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
5 अगस्त 2023

पिछले कुछ दिनों से शिमला चंडीगढ़ एनएच पर परमाणु के समीप चक्की मोड़ पर भारी भूस्खलन के कारण एनएच पूरी तरह से बाधित है। परंतु इसके बावजूद भी सनवारा टोल प्लाजा के अधिकारी लगातार वाहन चालकों से टोल टैक्स वसूल कर रहे हैं ।
सभी वाहन चालकों का कहना है कि टोल पर कार्य कर रहे कर्मचारियों द्वारा लगातार उनके साथ बदतमीजी की जा रही है वाहन चालकों का कहना है कि जब रोड ही क्लियर नहीं है तो किस बात का टैक्स यह ले रहे हैं इस विषय को लेकर प्राइवेट बसों के चालक भी परेशान है |
बस चालकों का कहना है कि टोल पर मौजूद कर्मचारी चालकों को डराते धमकाते हैं और बदतमीजी भी करते हैं जब रोड ही बंद है तो किस बात का टैक्स यह वसूल कर रहे हैं उन्होंने सरकार से अपील की है कि जल्द से जल्द इस मामले में कार्यवाही करें|
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





