# सड़क से नीचे उतरी बस # बाल-बाल बची 15 सवारियां |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

19 अप्रैल 2023

 दिल्ली से पालमपुर जा रही पालमपुर डिपो की एसी डीलक्स बस बुधवार को पक्का परोह के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इसमें सवार 15 लोग बाल-बाल बच गए। दरअसल सुबह तेज तूफान चलने के चलते एक सूखा पेड़ अचानक सड़क के बीच गिर गया।

इससे बचने के चक्कर में जैसे ही ड्राइवर ने बस को घुमाया, बस सड़क से नीचे उतर गई। हाइड्रा की मदद से बस को बाहर निकाला गया। सवारियों को अन्य बस में बिठाकर गंतव्य की ओर भेजा गया। एसएचओ अंब आशीष पठानिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

सभी सवारियों को एक अन्य बस से पालमपुर की ओर भेजा दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news