सदर थाना मंडी की टीम ने 1256,571 ऑनलाइन ठगी करने वाला नाइजीरियन दिल्ली से किया गिरफ्तार हमीरपुर कोर्ट में पेश कर मिला 6 दिन का रिमांड

 

 ब्यूरो मंडी
27 जनवरी,24
हिमाचल प्रदेश स्टेट सी आई डी के साईबर क्राईम पुलिस
,56,स्टेशन मध्य खण्ड मण्डी में दिनांक 08.09.2023 को रूपये 12,56,571
की आनलाईन धोखाधडी का मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें
शिकायतकर्ता को आन लाईन शादी का -हजयांसा देकर तोहफा भेजने व
कस्टम डियुटी फिस के नाम पर धोखाधडी हुई होना पाया गया ।
साईबर क्राईम पुलिस थाना मण्डी में टीम का गठन किया गया जिसमें
निरीक्षक अजित सिंह, मु0 आ0 आशिष कुमार, आ0 राज कुमार, आ0 आशिष
पठानिया व आ0 चालक पुष्प राज को दिल्ली रवाना किया गया । साईबर
क्राईम पुलिस स्टेशन मध्य खण्ड मण्डी की टीम द्वारा दिल्ली में दिल्ली
पुलिस के उप निरीक्षक जोगिंन्द्र, आ0 मनिष, म0 आ0 शिवानी व मु0 आ0
मेवा राम की सहायता से दबीश दी गई व एक नाईजिरीयन मुल के व्यक्ति को
दिल्ली से गिरफतार किया गया है । जिसके पास से मुकदमा में संलिप्त 12
मोबाईल, 02 लैपटाप, 09 सिम कार्ड, पैन डराईव व नगदी को कब्जा
पुलिस में लिया गया है । मुकदमा के अन्वेषण में पाया गया है कि
मुकदमा में संलिप्त मोबाईल नम्बर व बैंक खातों में
धोखाधडी करके पैसे एंठने की भारत में अभी तक 09 राज्यों में
साईबर क्राईम की शिकायतें दर्ज हुई है । आरोपी को माननीय
न्यायालय हमीरपुर में पेश किया गया तथा 06 दिन का रिमांड हासिल कर

मुकदमा से सम्बन्धित पुछताछ की गई आरोपी को न्यायालय
हमीरपुर द्वारा न्यायीक हिरासत में भेजा गया है । मुकदमा में अन्वेषण
जारी है ।

Share the news