सदर मंडी के ड्राईविंग लाईसेंस टैस्ट 8 और 22 नवंबर को

#खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो*

3 नवम्बर 2023

वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन अधिकारी (एसडीएम) सदर ओम कांत ठाकुर ने बताया कि सदर, मंडी अन्तर्गत ड्राईविंग लाईसेंस टैस्ट 8 और 22 नवंबर को छोटा पड्डल मैदान मंडी में होंगे। उन्होंने कहा कि ड्राईविंग टैस्ट के लिए प्रतिभागी अपने फॉर्म, फोटो सहित पूर्ण रूप से भरकर फाईल सहित लाएं।

बिना फोटो, बिना फाईल व अधूरे फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 8 नवंबर को होने वाले ड्राईविंग लाईसैेंस टैस्ट के लिए 4 नवंबर को प्रातः 10 बजे से परिवहन डॉट जीओवी डॉट आइएन के माध्यम से स्लॉट बुक कर सकते हैं। वहीं 22 नवंबर को होने वाले ड्राईविंग टैस्ट के लिए 16 नवंबर को प्रातः 10 बजे से परिवहन डॉट जीओवी डॉट आइएन के माध्यम से स्लॉट बुक किए जा सकते हैं।

#खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो*

Share the news