
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
27 अप्रैल 2023
भागवत कथा से मन का शुद्धिकरण होता है। इससे संशय दूर होता है और शांति व मुक्ति मिलती है। इसलिए सद्गुरु की पहचान कर उनका अनुकरण एवं निरंतर हरि स्मरण,भागवत कथा श्रवण करने की जरूरत है।जिसके लिए
सनातन धर्म मंदिर सोलन में वीरवार को श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। जिसमे उन्होंने शोभा यात्रा निकाली यह शोभा यात्रा कलश यात्रा से प्रारंभ हो कर शूलीनी मंदिर से नर्सिंग मंदिर नर्सिंग मंदिर से मुरारी मार्केट होती हुई सनातन धर्म मंदिर तक पहुंची।
आपको बता दे की यह भगवत 27 अप्रैल से 4 मई तक आयोजन किया जा रहा है। जिसमे भागवत व्यास आचार्य कमलकांत द्वारा भागवत किया जाएगा। भागवत कथा 1 बजे से शाम को 4 बजे तक होगी।
हिमाचल नर हरी सेवा समिति सोलन के हरी ओम शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की सनातन धर्म मंदिर राम बाजार सोलन में 27अप्रैल से 04मई तक श्रीमद् भागवत सप्ताह भक्ति ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे भागवत व्यास व आचार्य कमलकांत द्वारा भागवत किया जायेगा। उन्होंने बताया की उन्होंने आज शोभा यात्रा भी निकाली जिसमे काफी मात्रा में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





