
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
27 जून 2023
वर्ष 2023 के शूलिनी मेले की अगर बात की जाए तो एक ओर जहां प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बेहतरीन व्यवस्था की गई वही। जिससे कोई भी चोरी जैसी घटना सामने नहीं आई वही दूसरी ओर नगर निगम कर्मचारियों द्वारा भी राज्य स्तरीय शूलिनी मेले के दौरान साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा गया। जानकारी देते हुए नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल ने बताया कि इस वर्ष नगर निगम के कर्मचारियों को 3 सेक्टर में बांटा गया था। जिसमे 100 के करीब कर्मचारी और आईटीआई के 150 वॉलियेंटरस थे उन्होंने सोलन शहर को साफ रखने में दिन रात काम किया। उन्होंने बताया की एनसीसी के बच्चो ने भी लोगो को गाइड किया।
जगह जगह पर भंडारे का आयोजन किया गया था वहां पर डस्टबिन रखा गया था जिसमे सोलन की जनता ने भी अपना सहयोग दिया और कूड़ा डस्टबिन में ही फेंका। नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल ने बताया की मेले के दौरान बच्चो और कर्मचारियों को नगर निगम द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





