
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
6 जुलाई 2023
सभ्य फॉरेस्टरज़ संस्था द्वारा दिनांक 9 जुलाई 2023 को वार्षिक वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए संस्था के प्रधान अजय शर्मा द्वारा पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि इस बार वार्षिक वृक्षारोपण के साथ-साथ सफाई अभियान और चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा जो कि समलेच बायपास पार्क में रविवार को समय 9:30 प्रातः से शुरू होगा।
इसमें न्यायमूर्ति त्रिलोक सिंह चौहान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे । इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण सुरक्षा तथा जागरूकता का प्रवाह करना है उन्होंने बताया कि संस्था पिछले 8 वर्षों से पौधारोपण का कार्य कर रही है तथा इससे सकारात्मक परिणाम आए हैं ।
इस प्रेस वार्ता में प्रधान अजय शर्मा, रिपुदमन सिंह सुशील पंवर, अनिल चढ़ा सचिन वर्मा, मृदुल ठाकुर, वैभव चौधरी, गौरव राणा, अमृत शर्मा, नीरज गज़टा,दीक्षा ठाकुर, हरतोश मदान, गगन शर्मा, पंकज अरोड़ा, मनीष मालिक व अन्य री फॉरेस्टरज़ भी मौजूद रहे।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





