
सरकाघाट (मंडी),
मंडी जिले के गोपालपुर पंचायत के नैण गांव में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक कॉलेज छात्रा की हत्या कर दी गई। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्रा का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या गला रेतकर की गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं लोगों में भारी आक्रोश भी देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।





