
#खबर अभी अभी सोेलन ब्यूरो*
28 मार्च 2023
विकासखण्ड नूरपुर के तहत पंचायत छतरोली ने सरकारी स्कूलों में छात्रों की घटती संख्या के तहत पंचायत द्वारा एक अनूठा निर्णय लिया गया है।पंचायत प्रधान राजिंन्द्र कुमार ने कहा कि अब पंचायत उन्हीं परिवारों को अनुदान वाली सुविधाएं देंगी जिनके बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ेंगे।उन्होंने कहा कि देखने में आया है कई परिवार गरीबी का हवाला देकर बीपीएल और आईआरडीपी जैसी सरकारी सुविधाएं ले रहे है लेकिन उनके बच्चे निजी स्कूलों में शिक्षा ले रहे है।उन्होंने कहा कि इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने निर्णय लिया है कि जो परिवार सरकारी विद्यालयों में अपने बच्चों को पढ़ाएंगे उन्हें ही यह सुविधाएं दी जाएंगी और जो परिवार इन सुविधाओ का लाभ ले रहे है लेकिन वो अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ा रहे उन्हें इन सुविधाओं से बाहर किया जाएगा।
पंचायत प्रधान राजेन्द्र कुमार ने बताया कि वो भी इसी विद्यालय के छात्र रहे है और उन्होंने पाया कि सरकारी विद्यालयों में बहुत बेहतर शिक्षा दी जाती है।लेकिन आज के इस बदलते परिवेश और देखादेखी में कई ऐसे परिवार जो अपने आप को अति निर्धन बताकर सरकारी सुविधाओं का लाभ तो ले रहे है लेकिन वो परिवार सरकारी विद्यालयों से विमुख हो रहे है।
वही केंद्रीय मुख्य शिक्षक अजय सहोत्रा ने बताया कि पंचायत द्वारा शुरू किया यह अभियान बहुत ही प्रशंसनीय है और उससे निसंदेह सरकारी विद्यालयों में छात्रों की संख्या में बढ़ौतरी होगी।उन्होंने कहा कि जहां सरकारी विद्यालयों में सरकार द्वारा कई सुबिधायें छात्रों को दी जाती है वहीं सरकारी विद्यालयों में बहुत ही प्रशिक्षित अध्यापक होते है जहां छात्रों को बेहतर माहौल में बेहतर शिक्षा दी जाती है।
#खबर अभी अभी सोेलन ब्यूरो*





