
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
19 मई 2024
सोलन के साथ सटी पंचायत सलोगड़ा में आज विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार ने शिरकत की उनके साथ जिला मंत्री बलवंत सिंह भट्टी,जिला संयोजक बजरंग दल कुनाल शर्मा,विभाग सह सयोंजक तारा सिंह और जिला सह मंत्री मोहन सिंह , प्रखंड मंत्री कसौली बबलू भट्ट,कंडाघाट से सुखबिंदर प्रखड मंत्री मौजूद रहे।
इस मौके पर अध्यक्ष द्वारा सलोगड़ा की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया जिसमें मोहित गुप्ता को प्रखंड संयोजक, पंकज कुमार को विश्व हिंदू का प्रखंड अध्यक्ष , नेकराम को प्रखंड सह अध्यक्ष , करण (विकी) सह प्रखंड सयोंजक,हरजीत सिंह को बजरंग दल का विद्यार्थी प्रमुख, मनोज कुमार गौ रक्षा प्रमुख,अनिल कुमार बजरंग दल मिलन प्रमुख, दीपांकुर को सुरक्षा प्रमुख, राकेश को को बजरंग दल गौ रक्षा प्रमुख, अनिल कुमार को बजरंग दल मिलन प्रमुख, दीपांकुर को प्रमुख सुरक्षा प्रमुख, राकेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया विश्व हिंदू के अध्यक्ष ने कहा यह नियुक्तियां तत्कालीन प्रभाव से लागू होगी।
इस मौके पर स्थानीय निवासी एवम् समाजसेवी सलोगड़ा मनीष कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे उन्होंने कहा की विश्व हिन्दू परिषद एवम् बजरंग दल देश में अच्छा कार्य कर रहा है जिसके चलते हमारी चाहे गौ रक्षा की बात हो लव जिहाद की बात हो, हिंदुओं रक्षा , आज जो राम मंदिर का निर्माण हुआ है उसमें भी विश्व हिंदू परिषद का अहम रोल रहा है सलोगड़ा के लिए गर्व की बात है कि यहां पर भी इसका गठन किया गया और इसमें पदाधिकारी बनाए गए सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को मैं बधाई देता हूं।






