सलोगड़ा में ADRA इंडिया द्वारा स्थापित ‘आपदा प्रबंधन संसाधन केंद्र का उद्घाटन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

23 अक्टूबर 2024

ग्राम पंचायत सलोगड़ा में ADRA इंडिया द्वारा स्थापित ‘आपदा प्रबंधन संसाधन केंद्र का उद्घाटन किया गया जिसका उद्घाटन नगर निगम की मेयर ऊषा शर्मा द्वारा किया गया।उषा शर्मा ने शिला पटिका का अनावरण किया और फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर उषा शर्मा ने आपदा प्रबंधन संसाधन केंद्र की स्थापना के लिए ADRA इंडिया को बधाई दी। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “समुदाय ही पहली मददगार होती है। आपदा एक बार आती है और आपकी सारी जीवन पूंजी साथ ले जाती है जिससे आप आर्थिक रूप से बहुत पीछे चले जाते हैं।इस मौके पर adra के कंट्री हेड संतोष, गड्सा पंचायत की आशा, शिल्पी कुमारी सीनियर मैनेजर,राकेश यादव प्रोजेक्ट मैनेजर, अमृतपाल सिंह जिला कोऑर्डिनेटर वह adra
इंडिया के सभी सदस्य गण मौजूद रहे

Share the news