
# खबर अभी अभी कुल्लू ब्यूरो *
24 अक्टूबर 2024
हरिपुर (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय हरिपुर में वीरवार को पूर्व छात्र संगठन की ओर से साइबर क्राइम विषय पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता इंस्पेक्टर मुकेश और प्रवीण चंदेल ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम पर जागरूक किया। व्याख्यान के बाद महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने साइबर क्राइम से संबंधित प्रश्न पूछे।
पूर्व छात्र संगठन के अध्यक्ष बबलू ठाकुर ने साइबर क्राइम विषय पर अपने विचार रखे। प्रो. दुनी चंद राणा और प्रो. सनी ठाकुर ने कहा कि साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जागरूकता से ही साइबर क्राइम से बचा जा सकता है। कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों भी उत्साह देखने को मिला





