
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
1 मई 2023

1 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस या मई दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी उपलक्ष पर साईं इंटरनेशनल स्कूल ने भी इस दिन को स्कूल के लिए काम करने वाले लोगों के सम्मान में मनाया।

विद्यालय के सहायक कर्मचारियों को छात्रों द्वारा बनाए गए सुंदर कार्ड और गुलदस्ते वितरित किए गए।
स्कूल के अध्यक्ष रमिंदर बावा ने कहा कि हमें अपने बच्चों को दिल से उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त करना सिखाना चाहिए जो दैनिक आधार पर हमारी मदद करते हैं।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





