सात साल बाद एपीएल परिवारों को फरवरी में दिया जाएगा 15 किलो आटा

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

26 जनवरी 2023

 

करीब सात साल बाद एपीएल परिवारों को फरवरी में 15 किलो आटा दिया जाएगा। इससे पहले कांग्रेस सरकार के समय ही 15 किलो आटा दिया गया था। इसके लिए सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में सरकार ने एपीएल परिवारों के आटे के कोटे में डेढ़ किलो प्रतिकार्ड की बढ़ोतरी की है।खाद्य आपूर्ति निगम ने सभी राशन डिपो संचालकों से फरवरी में आटे की मांग अधिसूचना के अनुसार भेजने के लिए कहा है। प्रदेश में करीब 11.50 लाख एपीएल कार्ड धारक हैं। इन्हें वर्तमान में 13.5 किलो आटा प्रति परिवार दिया जा रहा है।

यह आटा नौ रुपये 30 पैसे के हिसाब से मिलता है। बीते सालों में एक-दो बार ही 14 किलो आटा मिला है। अब सरकार के डिपुओं में मिलने वाले आटे को काफी समय बाद बढ़ाया है। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने बताया कि प्रदेश के राशन डिपुओं में 15 किलो आटा एपीएल परिवारों को दिया जाएगा। फरवरी में राशन डिपुओं में यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news