# सापनी गांव में सोसायटी ने लगाया मेडिसिन कलेक्शन बॉक्स |

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

रापंग यंग ब्रिगेड सोशल वेलफेयर सोसायटी सापनी की ओर से सापनी गांव में मेडिसिन कलेक्शन बॉक्स स्थापित किया गया। सोसाइटी के अध्यक्ष ईश्वर ज्ञान नेगी ने बताया कि सोसायटी की ओर से गांव में मेडिसन कलेक्शन बॉक्स स्थापित किया गया है।

उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे अपने घरों में बची दवाइयों को इस बॉक्स में डालें, ताकि यह जरूरतमंद लोगों के काम आ सके। इसके अलावा सोसाइटी व पुलिस विभाग ने सापनी गांव में नशे के प्रति जागरूकता शिविर भी लगाया, जिसमें थाना प्रभारी सांगला अनिल कुमार, चौकी इंचार्ज करछम रामलाल ने ग्रामीणों व युवाओं को नशे के प्रति जागरूक किया और नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी चिट्टे के नशे में डूब रही है, ऐसे में माता-पिता को उनके ऊपर खास ध्यान रखने की आवश्यकता है, ताकि चिट्टे जैसे नशे को जिला में रोका जा सके।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news