सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने लद्दाख के लोगों की मांगो को लेकर लेह से दिल्ली तक शुरू की पद यात्रा

#खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो*

22 सितंबर 2024

खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो

22 सितंबर 2024

पर्यवर्णविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने लद्दाख के लोगों की मांगो को लेकर लेह से दिल्ली तक की पद यात्रा शुरू की है दिल्ली चलो यह पद यात्रा शनिवार को मंडी पहुंची यहां पहुंचने पर और उनके साथ आए लोगों का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया इस दौरान कुछ देर के लिए सोनम वांगचुक और लद्दाख के लोग मंडी में रुके उसके बाद पद यात्रा नेरचौक की तरफ रवाना हुई सोनम वांगचुक ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो 5 साल पहले चुनाव के समय जनता से वायदे किए हैं

उनका पूरा करना चाहिए लद्दाख के युवाओं और देश के युवाओं की उम्मीद पर केंद्र सरकार खरा उतरे उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र मे काम करने की अपील की है उन्होंने कहा कि आज यात्रा का 21 व दिन है इस दौरान उन्होंने क्लाइमेट क्लॉक के माध्यम से भी लोगों को बताया कि हिमालय में किस तरह से प्रकृति के साथ छेड़छाड़ हो रही है इसको अगर जल्द नहीं रोका गया तो फिर प्रलय के लिए भी सभी तैयार रहे बता दे की 1 सितंबर को सोनम वांगचुक लेह के एनडीएस मेमोरियल पार्क्स लेह अपेैक्स बॉडी के पद अधिकारियों के साथ 150 से अधिक लदाखी नागरिकों से दिल्ली के लिए निकले हैं

इस पदयात्रा के दौरान सोनम वांगचुक और उनके साथ यात्रा कर रहे लोग हर दिन में 25 किलोमीटर सफर तय करेंगे सोनम वांगचुक के नेतृत्व में निकली यह पदयात्रा कुछ मांगों को लेकर शुरू की गई है लद्दाख को राज्य बनाना संविधान की छठी अनुसूची को लागू करना लोकसभा की 2 सीटे बनाने जैसी मांगे शामिल है

2 अक्टूबर को यह यात्रा दिल्ली में संपन्न होगी वांगचुक का कहना है की वह छठी अनुसूची लद्दाख को शामिल करने की मांग इसलिए कर रहे हैं ताकि स्थानीय लोगों को अपनी भूमि और संस्कृत पहचान की रक्षा करने के लिए कानून बनाने का अधिकार मिल सके बता दे कि इससे पहले वांगचुक अपनी मांगों को लेकर मार्च में लद्दाख को राज्य का दर्जा देने हिमालय पारिस्थितिक की सुरक्षा के लिए 21 दिनों की भूख हड़ताल भी की थी।

Share the news