#सामान्य विधानसभा निर्वाचन-2022 के निर्वाचन आयोग की ओर से ऊना, कुटलैहड़, हरोली विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त का दौरा किया *

सामान्य पर्यवेक्षक मुकेश कुमार अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

 31 अक्टूबर 2022

सामान्य विधानसभा निर्वाचन-2022 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से ऊना, कुटलैहड़, हरोली विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त किए सामान्य पर्यवेक्षक मुकेश कुमार ने शनिवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से की गई तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया।

मुकेश कुमार ने निर्वाचन अधिकारी विस कुटलैहड़, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक आम बैठक की और सभी से भारतीय चुनाव आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की सहायता के लिए उनकी सेवाएं उपलब्ध हैं और किसी भी समय उनके फोन नंबर 7649981625 पर संपर्क कर अपनी समस्या उठा सकते हैं।

इसके अलावा जिला मुख्यालय में 11:00 से 12:00 बजे तक चंद्रलोक कॉलोनी स्थिति जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह के सेट नंबर-2 में भी मिल सकते हैं। उनकी शंकाओं और समस्याओं को सुना जाएगा। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि मतदान को अपनी प्राथमिकता बनाने हुए 12 नवंबर को अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।

 

Share the news