सामुदायिक भवन चाहिए तो डीजे और कैटरिंग भी लेनी पड़ेगी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

3 जुलाई 2023

शहरवासियों को शादी समारोहों समेत अन्य आयोजनों की सुविधा देने के लिए बनाए गए नगर निगम के कई सामुदायिक भवन अब लूट का अड्डा बनने लगे हैं। नगर निगम को इन सामुदायिक भवनों में मनमाने शुल्क वसूलने की शिकायतें मिली हैं। शहर के समरहिल, कृष्णानगर, कैथू, न्यू शिमला, भराड़ी, ढली, खलीनी समेत कई उपनगरों में नगर निगम ने जनता की सुविधा के लिए सामुदायिक भवन तैयार किए हैं

इनका संचालन ठेकेदार के जरिये किया जा रहा है। नगर निगम ने हर सामुदायिक केंद्र का किराया तय किया है। इससे अधिक शुल्क लेने पर ठेकेदार पर कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। लेकिन कई ठेकेदारों ने लूट शुरू कर दी है। शादी समारोह के लिए सामुदायिक भवन किराये पर देते वक्त ठेकेदार अपना डीजे, कैटरिंग, पार्किंग आदि का शुल्क भी वसूल रहे हैं। जो लोग ठेकेदार से डीजे, कैटरिंग की सुविधा नहीं लेना चाहते, उन्हें सामुदायिक केंद्र की सुविधा नहीं दी जा रही।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news