# सावन महा महाशिवरात्रि मेले का रिबन काट कर किया गया विधिवत शुभारंभ|

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

4 जुलाई 2023

\

सावन महा महाशिवरात्रि मेले का रिबन काट कर विधिवत शुभारंभ विकास समिति अर्की के सरक्षक राजेन्द्र ठाकुर व ग्राम पंचायत प्रधान कुनिहार राकेश ठाकुर ने किया। मेला प्रबंधक राजकुमार ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों को हरयाणवी पगडी पहनाकर उनका स्वागत किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि हमारे देश में मेलों की प्राचीन परंपराएं हमारी समृद्ध संस्कृति की परिचायक हैं।उन्होंने पारंपरिक विधि विधान एवं दानों देवता के पूजन के साथ मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं का आह्वान किया कि अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को जानें और इनके प्रचार प्रसार एवं संवर्द्धन में सहायक बनें।

मेला प्रबंधक राजकुमार ने कहा कि इस मेले में बच्चों के लिए झूलो में काफ़ी रेट कम किया गया है। साथ ही विशेष रूप से कुनिहार शहर में हर रोज नई नई तरह की झांकियो का विशेष आकर्षण रहे गा। बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।
वही इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान राकेश ठाकुर, ग्राम पंचायत हाटकोट प्रधान जगदीश अत्री, उप प्रधान हरी दास व मेला प्रबंधक राजकुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news