सिंगल प्लास्टिक यूज से पर्यावरण को हो रहे नुकसान से रामपुर परियोजना की महिला क्लब ने पहल की शुरू

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

6 जून 2023

सिंगल प्लास्टिक यूज से पर्यावरण को हो रहे नुकसान व् धरती को हराभरा करने का संदेश आम जनता तक पहुंचाने के लिए एसजेवीएन की रामपुर परियोजना की महिला क्लब ने पहल शुरू की है। क्लब की महिलाओं ने  पौधरोपण कर रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।  महिला क्लब ने भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग न करने का भी निर्णय लिया। उस के बाद महिलाओ ने  परियोजना आवास परिसर से गौशाला तक रैली निकालकर लोगो को गौ वंश के संरक्षण का भी संदेश दिया। उन्होंने सड़को पर लावारिस पशुधन छोड़े जाने पर भी चिंता जाहिर की और लोगो को गऊ  के महत्व  से भी अवगत कराया।

उन्होंने कहा  जैसे ही गाय दूध देना बंद करती है या फिर नकारा हो जाती है तो  लोग उन्हें सड़को पर छोड़ रहे है। यह दुर्भाग्य की बात है गऊ हमारी मां समान है। गऊ के प्रति सम्मान और सेवा  की भावना जागृत करने के लिए सभी महिलाएं अपने अपने घरों से दस दस रोटियां  ले कर  गौशाला गई और गऊ  पूजा के बाद अपने हाथो से रोटियां गउओं  को खिलाई। महिला क्लब ने गउओं के लिए फीड और  चोकर की भी व्यवस्था की।

प्रधान महिला क्लब रामपुर परियोजना हेमा सुरीन ने लोगो से अपील की  पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक का प्रयोग न करे।  इस दौरान क्लब की महिलाओं ने निर्णय लिया की प्लास्टिक का भविष्य में प्रयोग न करे। उन्होंने बताया गौशाला तक रैली निकाल कर संदेश  देने का प्रयास किया कि गौ  वंश की रक्षा कीजिये , गाय को हम माता की तरह मानते है ,इन्हे आवारा मत छोड़िये।

महिला क्लब की सचिव निर्मल शर्मा ने बताया पर्यावरण को बचने के लिए रैली का आयोजन किया और पौधारोपण भी किया। रैली को ले कर वे गौशाला तक गए । गौ शाला में जा कर यह संदेश आम जन में पहुँचाने का प्रयास किया की गौ वंश की रक्षा करनी है , उन्हें आवारा नहीं छोड़ना है।  यही एक पशु है जिसे माँ का दर्जा मिला है।

मधु शर्मा ने बताया की गऊ  माता में करोड़ो देवताओ का वास् होता है ,सदियों से गऊ की पूजा की जाती है। सभी से यह निवेदन करते है की गऊ की रक्षा करो। उन्होंने बताया आज पर्यावरण संरक्षण के लिए रैली निकाली और लोगो को जागरूक करने की कोशिश की।

महिला क्लब की उप प्रधान सुमिता सिन्हा ने बताया  आज प्रयास किया की लोग प्लास्टिक प्रयोग न करे।  धरती को बचाने के लिए पेड़ लगाए। सभी महिलाये अपने घरो से रोट्यां बना कर गौशाला आई और अपने हाथो से गउओ को चपाती खिलाई।  ताकि महिलाओं अथवा लोगो में गौ माता के प्रति सम्मान और संरक्षण की भावना जागृत हो।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news