
सिपेट में विभिन्न कोर्सो के लिए प्रवेश शुरू
खबर अभी अभी ब्यूरो बद्दी/सोलन
13 मई,23

प्रतिस्पर्धा के इस युग में आज के युवा को रोजगार का बेहतर विकल्प चुनना अपने आप में एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। ऐसे में भारत सरकार के संस्थान सिपेट के कोर्सेज बहुत ही महत्वपूर्ण सिद्ध होते हैं
क्योंकि यहां राष्ट्रीय कौशल एवं योग्यता ढांचा के विभिन्न स्तर के कोर्स उपलब्ध है। सिपेट केंद्र सरकार की एक संस्था है जो दसवीं पास से लेकर बी एस सी पास तक के छात्रों को अलग अलग कोर्सेज के माध्यम से रोजगार के योग्य बनाती है। हिमाचल प्रदेश में बद्दी में स्थित यह संस्थान उच्च गुणवत्ता की शिक्षा एवं प्लेसमेंट उपलब्ध करवाती है। कैसे करें कोर्स हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छात्र सिपेट में एडमिशन के लिए विभिन्न कोर्सो के लिए आप अप्लाई कर सकते हैं
दसवीं पास/अपीयरिंग छात्र डीo पीo टीo एवं डीo पीo एमo टीo में प्रवेश ले सकते हैं। वहीं बीएससी के छात्र पीo जीo डीo पी०पी० टी ० के लिए भीअप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि :- 28.05.2023 अधिक जानकारी के लिए सिपेट बद्दी के में संपर्क करें





