सिरमौर के राजवंश शर्मा बने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर

#खबर अभी अभी नाहन ब्यूरो*

16 जून 2024

जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के घिनीघाड़ की काटली पंचायत के सेर कुईना गांव के राजवंश शर्मा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन गए हैं। महज 21 साल की उम्र में राजवंश शर्मा को एक फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में भारतीय वायु सेना की फाइटर स्ट्रीम में शामिल किया गया है। वह वर्ष 2020 में एनडीए फ्लाइंग ब्रांच में शामिल हुए।

अब खडकवासला में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से पास आउट होकर भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं राजवंश शर्मा ने अपनी प्राथमिक शिक्षा गलानाघाट सरकारी स्कूल से पूरी की।  उसके बाद राजवंश का चयन सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा के लिए हुआ।  पिता रमेशदत्त शर्मा स्कूल लेक्चरर और माता कमलेश शर्मा टीजीटी कार्यरत हैं। जबकि बहन निवेशिका शर्मा पंजाब यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं।  राजवंश शर्मा की भारतीय वायु सेना में नियुक्ति से इलाके में खुशी का माहौल बना हुआ है।

Share the news