
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
11 फरवरी 2023

हिमाचल के सिरमौर में प्रेमी जोड़े ने एक साथ जान देने की कोशिश की। इनमें से 42 साल की महिला की मौत हो गई जबकि 23 साल का युवक बच गया। यह घटना सिरमौर के लाना पालर में हुई। पुलिस ने महिला की बॉडी कब्जे में ले ली। युवक को नाहन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
लाना पालर गांव में रहने वाली 42 साल की महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। लगभग उसी समय गांव के ही 23 वर्षीय युवक ने जहर खा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक को गंभीर हालत में संगड़ाह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, यह मामला प्रेम प्रसंग का है। युवक और सुसाइड करने वालली महिला एक ही गांव के रहने वाले थे। इन दोनों का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच उम्र का अंतर अधिक था और दोनों के परिवार वाले इस पर आपत्ति करते थे। इसी वजह से दोनों ने सुसाइड की कोशिश की।
पुलिस के अनुसार, फंदा लगाने की वजह से महिला की मौत हो गई। संगड़ाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने महिला का शव उसके परिवार को सौंप दिया। डीएसपी मुकेश कुमार डडवाल ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है।
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन





