
कुल्लू-
सिविल पेंशनर्स एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन जिला कुल्लू का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को सेस राम ठाकुर की अध्यक्षता में सम्माननीय जिलाधीश अनुराग चंद्र शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। वहीं सदस्यों ने टोपी मफलर पहनाकर उपायुक्त कुल्लू को सम्मानित किया।
प्रतिनिधिमंडल में सर्व मोहर सिंह सीस, महा सचिव ,भादर चंद कोषाध्यक्ष,,बिहारीलाल भारद्वाज,प्रधान कुल्लू मंडल, योगराज शर्मा,प्रधान भुंतर खंड, गिरधारीलाल डोगरा, उप प्रधान, छीमें अंगमो, टीकम दासी, योगराज, ईश्वरी राम, अम्बर देवी, महेंद्र डोगरा आदि शामिल रहे। जिला उपयुक्त महोदय का स्वागत टोपी,मफलर और गुलदस्ता भेंट करके हार्दिक स्वागत किया। पेंशनरों की समस्या बारे अवगत करते हुए जिलाधीश महोदय ने आश्वासन दिया कि सरकार तक आपकी बातें पहुंच दी जाएंगी।
कुल्लू ब्यूरो सुशांत शर्मा की रिपोर्ट…..





