सीएम सुक्खू बोले- आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने हिमाचल आ सकते हैं पीएम मोदी

# खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

12 अगस्त 2024

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु  ने कहा कि आने वाले वक्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए आ सकते हैं।हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मुख्य सचिव से बात की गई थी। पीएम हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रभावित इलाके का दौरा करने के लिए आना चाहते थे। हालांकि, खराब मौसम की वजह से उनका यह दौरा टल गया। सुक्खू ने कहा कि आने वाले वक्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को उम्मीद है कि आने वाले वक्त में आपदा के बाद केंद्र सरकार हिमाचल की सहायता करेगी। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को प्रधानमंत्री का हिमाचल दौरा प्रस्तावित था, लेकिन खराब मौसम के चलते दौरा नहीं हो पाया।

Share the news