सीएम सुखविंदर सिंह बोले, सरकार लोकसभा चुनाव के लिए तैयार

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

1 फरवरी 2024

कांग्रेस और इसके अग्रणी संगठनों ने आगमी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को शिमला स्थित राजीव भवन में यूथ कांग्रेस की एक बैठक हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने शिरकत की इस बैठक में आगामी रणनीति तय की गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है एक साल में उनकी सरकार ने जो काम किए हैं, उन्हें जनता के बीच में ले जाने का काम होगा। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यसभा चुनाव को लेकर भी बयान दिया। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी का चयन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ही करेगी मुख्यमंत्री ने कहा कि आलाकमान जो फैसला लेगा, उसे ही माना जाएगा.

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि मोदी सरकार दस वर्षों के कार्यकाल में हर मोर्चे पर फेल हुई है मोदी सरकार दो करोड़ रोजगार देने की बात कही थी लेकिन अब रोजगार को लेकर मोदी न मन की न जन की बात करते हैं महंगाई रिकॉर्ड तोड चुकी है सरकार किसानो को सही दाम दिलाने में सरकार फेल हुई है, उल्टा तीन कानून किसानों पर थोपने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में मेयर चुनावो में जो हुआ वह ट्रेलर है बीजेपी लोकसभा चुनावों में जितने के लिए इस तरह के प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस लोकसभा चुनावों के लिए जनता के बीच जाकर प्रदेश कांग्रेस सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाने का काम करेगी और केंद्र की बुरी नीतियों को जनता के बीच ले जाकर जागरूक किया जाएगा

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news