
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
15 दिसंबर 2022
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने वीरवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। प्रदेश में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से चर्चा के बाद ही मंत्री तय होंगे।
कांग्रेस के राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस संबंध में इन वरिष्ठ नेताओं से भी मंत्रणा करेंगे। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश के कांग्रेस विधायकों के शामिल होने के बाद इस बारे में निर्णय हो जाएगा। 16 दिसंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने हैं।
नवनिर्वाचित विधायक एक साथ 16 दिसंबर को रवाना होंगे। सभी पार्टी विधायकों को आलाकमान ने यात्रा में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस के अधिकांश विधायकों ने दिल्ली में डेरा डाला है।
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*





