सीरत में 7.12 ग्राम चिट्टे सहित व्यक्ति गिरफ्तार

 #खबर अभी अभी कांगड़ा ब्यूरो*

14 मई 2023

(कांगड़ा)। पुलिस थाना डमटाल की टीम ने मोहटली में गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 7.12 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी पुलिस जिला नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सीरत का एक व्यक्ति अपने घर पर चिट्टे का कारोबार कर रहा है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर उसके घर पर दबिश दी और 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी की पहचान राजन उर्फ प्रिंस पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गांव सीरत डाकघर मोहटली तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप हुई है।

 #खबर अभी अभी कांगड़ा ब्यूरो*

Share the news