
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
17 जून 2024
रविवार को भी सिरमौर जिला के नाहन, मंडी जिला के सुंदरनगर के अलावा सोलन और ऊना में भीषण लू चली। मौसम केंद्र शिमला ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में भीषण लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में गर्मी से लोग बेहाल हो गए हैं। आठ जिले लू की चपेट में हैं। रविवार को भी सिरमौर जिला के नाहन, मंडी जिला के सुंदरनगर के अलावा सोलन और ऊना में भीषण लू चली। इसके अलावा शिमला, भुंतर, धर्मशाला, मनाली, बिलासपुर और हमीरपुर जैसे क्षेत्रों में भी लू का प्रकोप रहा।
रविवार को कुल्लू जिला के भुंतर का तापमान 10 साल में सबसे अधिक रहा। रविवार को यहां पारा 38.6 रहा, वहीं इससे पहले 2012 में 38.8 रहा था। हालांकि 31 मई 1988 को भुंतर में यह 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। मनाली में रविवार को 31.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जो 2022 में भी यही था। 2007 में यह 32.0 और 2009 में 31.3 था। यानी 2009 के बाद मनाली का तापमान भी उच्चतम रहा। इसी तरह सुंदरनगर में तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 2007 में यह 42.1 डिग्री सेल्सियस था और 2019 में 41.6 डिग्री सेल्सियस था। उधर, मौसम केंद्र शिमला ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में भीषण लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।





