सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट 13 जनवरी को, प्रदेश के लाखों कर्मचारीयों का इंतजार हुआ खत्म

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

11 जनवरी 2023

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 13 जनवरी को पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। प्रदेश के लाखों कर्मचारी पहली कैबिनेट बैठक होने का इंतजार कर रहे थे।अब उनका यह इंतजार खत्म हो गया है। यह कैबिनेट बैठक हिमाचल प्रदेश सचिवालय के शिखर हाल में दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहली कैबिनेट बैठक में लोहड़ी के पर्व पर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना की सौगात दे सकते हैं। इसके अलावा महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये और 300 यूनिट फ्री बिजली देने का फैसला भी हो सकता है।

 

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news