# सुधेड़ में मिला दलाईलामा का आशीर्वाद लेने आए व्यक्ति का शव |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

22 मई 2023

Chasing The Snow | TRAIN TO KANGRA VALLEY | Pathankot - Kangra Mandir Full  Journey | INDIAN RAILWAYS - YouTube
धर्मशाला। धर्मगुरु दलाईलामा का आशीर्वाद लेने मेघालय से आए एक व्यक्ति का शव धर्मशाला के साथ लगते सुधेड़ में मिला। व्यक्ति की पहचान नवांग मायांगुर (50) पुत्र पाइमा निवासी शाॅप नंबर आठ जीएस भोटिया मार्केट शिलांग मेघालय के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक नवांग पिछले कुछ समय के बीमार और मानसिक रूप से परेशान था। परिजन उसका इलाज करवा रहे थे, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। नवांग शराब भी पीने लगा था। इसको देखते हुए परिजनों ने योजना बनाई कि नवांग को धर्मगुरु दलाईलामा का आशीर्वाद दिलवाएं।
शायद उससे वह स्वस्थ हो जाए। इसी के चलते पिछले सप्ताह परिजन नवांग को लेकर मैक्लोडगंज आए थे। 19 मई को वे मैक्लोडगंज पहुंच गए थे। उसी दिन नवांग अचानक गायब हो गया। मैक्लोडगंज में सभी स्थानों पर तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला।
शनिवार शाम को नवांग का शव धर्मशाला के सुधेड़ में एक डंगे के नीचे मिला। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि शराब के नशे में नवांग डंगे से गिर गया है और नीचे पानी होने के कारण उसकी मृत्यु हो गई है।

उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि नवांग के परिजनों के बयान दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news