सुबाथू के थड़ी में पटवार सर्कल की इमारत लंबे समय से पड़ी जर्जर

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

7 जुलाई 2023

सुबाथू के थड़ी में पटवार सर्कल की इमारत लंबे समय से जर्जर पड़ी है। वहीं पटवार सर्कल के नए भवन बनाने का काम भी बीते कई वर्षों से लटका हुआ है। सुबाथू पटवार सर्कल में दो पंचायतों के 18 मोहाल के हजारों ग्रामीण आते हैं। इसमें संबंधित पंचायत के कई गांव का राजस्व रिकाॅर्ड पड़ा है। सुबाथू पटवार सर्कल की करीब 12 लाख की लागत से तैयार होने वाले नए भवन का कार्य पिछले कई सालों से रुका हुआ है।

Subathu Patwar Circle's new building hanging in the balance

शड़ियाणा पंचायत के पूर्व उप प्रधान हमेंद्र ठाकुर ने बताया कि पिछले कई सालों से नए पटवार सर्कल का कार्य रुका हुआ है। जबकि पटवार सर्कल की पुरानी इमारत जर्जर पड़ी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सुबाथू में महिला पटवारी है। भवन न बनने के कारण महिला पटवारी को भी कंडाघाट के साधुपुल से आवाजाही करनी पड़ रही है, जोकि सुबाथू से करीब 45 किलोमीटर दूर है। उन्होंने जिला उपायुक्त से आग्रह किया है कि पटवार सर्कल के नए भवन का कार्य जल्द पूरा किया जाए। डीआरडीए के कनिष्ठ अभियंता राजेश शर्मा ने बताया कि भवन के दरवाजों और खिड़कियों का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही यहां पर भवन के रुके हुए कार्य को शुरू किया जाएगा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news