सुबाथू कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में बाहरी युवकों ने मचाया हुड़दंग

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

23 अक्टूबर 2024

काॅलेज की छात्राओं ने एसपी को दी लिखित शिकायत
पुलिस ने किया मामला दर्ज, आरोपियों की पहचान की जा रही
संवाद न्यूज एजेंसी

सुबाथू (सोलन)। डिग्री कॉलेज सुबाथू में सोमवार को फ्रेशर पार्टी के दौरान कॉलेज में बाहरी युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में कॉलेज की पार्टी में पहुंच गए थे। उसके बाद कॉलेज के प्राचार्य ने इन युवकों को कॉलेज से बाहर निकाला, तो हुड़दंगियों ने एक अध्यापक की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। कॉलेज छात्र-छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक से हुड़दंगियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। उन्होंने ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके कॉलेज में 80 फीसदी लड़कियां पढ़ रही हैं, लेकिन कॉलेज प्रांगण में नशेड़ियों के आने से भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बाहरी युवक कॉलेज के स्टूडेंट्स को भी नशा दे रहे हैं। इस बारे में कॉलेज प्राचार्य राजेंद्र कुमार ने बताया कि फ्रेशर पार्टी के दौरान बाहरी युवकों ने हुड़दंग मचाया है। इसे लेकर कॉलेज छात्राओं ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। सुबाथू पुलिस चौकी प्रभारी दलजीत कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। आरोपी युवकों की पहचान की जा रही है।

Share the news