सुरेश शर्मा, विजय शर्मा और राजीव दीपटा बने भाजपा के बूथ अध्यक्ष

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

2 दिसंबर 2024

भाजपा संजौली कार्ड में 3 बूथों के चुनाव संपन्न हुए इन चुनावों में नॉर्थ ओक बूथ संख्या 73 के बूथ अध्यक्ष सुरेश शर्मा, बोथवेल बूथ संख्या 72 के अध्यक्ष राजीव दीपटा और अपर संजौली बाजार बूथ संख्या 75 में विजय शर्मा बूथ अध्यक्ष बने। चुनाव सर्वसम्मति से हुआ, इन चुनावों में बूथ मंत्री सरबजीत सिंह, अरविंद शर्मा और सुषेण शर्मा भी बने। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा विशेष रूप से उपस्थित रहे और सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनाएं भी दी। कर्ण नंदा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और कार्यकरता ही भाजपा की शक्ति है। उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त अध्यक्ष आगामी कार्यक्रमों की तैयारी भी करेंगे और जिस प्रकार से सबको ज्ञान है कि कांग्रेस सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने वाले हैं और इस उपलक्ष पर पूरे प्रदेश भर में भाजपा विरोध प्रदर्शनों की तैयारी कर रही है, इसमें सभी नवनियुक्त अध्यक्ष महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चल रही काली कांग्रेस के काले 2 वर्ष पूरे होने वाले हैं। यह दो वर्ष एक काला अध्याय बनकर रह गए हैं, जिसमें हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, झूठ जनता के बीच लगातार बोला जा रहा है, जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया है और हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति को पूरी तरह खराब कर दिया गया है। इस कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश को डी रेल कर दिया है, जिस प्रकार से पूर्व सरकारों ने हिमाचल प्रदेश को प्रगति के रास्ते पर डाला था पर वर्तमान कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश से प्रगति नाम के शब्द को समाप्त कर दिया है।

कर्ण नंदा ने कहा कि आईजीएमसी में हिमकेयर में मिलने वाली मुफ्त दवाओं की सुविधा नहीं मिल रही है। आईजीएमसी में इक्का-दुक्का मरीजों की ही मुफ्त दवाइयां और सुविधा मिल रही है। इसी तरह जन औषधि केंद्रों में मरीजों को ज्यादातर मुफ्त दवाइयां नहीं मिल रही। ऐसे में मरीजों की मुश्किलें बढ़ चुकी है। इसके साथ ही मरीज दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो गए हैं , आईजीएमसी में रोजाना हजारों की संख्या में मरीज आते हैं। ऐसे ही एमर्जेंसी में रोजाना 100 से अधिक मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। एमर्जेंसी में मेडिसिन, सर्जरी और ऑर्थो मरीजों का भी उपचार होता है। ऐसे में मरीजों हिमकेयर में पूरी सुविधाएं और दवाइयां नहीं मिल पा रही है।
इस सुख की सरकार में केवल दुख ही दुख मिल रहा है।

Share the news