
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
28 मार्च 2023
आगामी सेब सीजन में हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों से परवाणू मंडी में पहुंचने वाले 600 ट्रकों को अनलोडिंग के लिए पार्किंग का सुविधा सकेगी। इसके साथ ही बागवानों और आढ़तियों को भी मंडी में बुनियादी सुविधाएं मिल पाएंगी।
प्रदेश की सबसे बड़ी मंडी में 18 करोड़ रुपये से बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। प्रदेश सरकार ने परवाणू मंडी परिसर में छह लिफ्टें और करीब 300 ऑक्शन यार्ड बनाए हैं। मंडी परिसर में चार मंजिला भवन के साथ 70 दुकानें भी तैयार की हैं। इनके अलावा मंडी समिति का दफ्तर, किसानों और बागवानों के लिए रहने के लिए 25 बिस्तरों की डोरमेट्री भी तैयार की गई है।
सेब सीजन में मंडी तक ट्रकों को ले जाने में दिक्कत होती थी अब सेब से भरे ट्रकों और अन्य वाहनों की मंडी में आसनी से आवाजाही हो सकेगी।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





