सोनीपत/दिल्ली : शादी के 15 दिन बाद दहेज की आग, डंबल से सिर कुचलकर पत्नी की निर्मम हत्या

सोनीपत/दिल्ली:
जिस बेटी को एक राजमिस्त्री पिता ने खून-पसीना बहाकर अफसर बनाया, उसी बेटी की ज़िंदगी दहेज के लालच ने छीन ली। सोनीपत के गन्नौर की रहने वाली दिल्ली पुलिस की कमांडो काजल की उसके ही पति ने बेरहमी से हत्या कर दी।

शादी से पहले ही काजल का चयन दिल्ली पुलिस की कमांडो यूनिट में हो चुका था। पति अंकुर रक्षा मंत्रालय में क्लर्क था। परिवार को लगा बेटी सुरक्षित हाथों में है, लेकिन शादी के महज 15 दिन बाद काजल को कार और दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।

लगातार मारपीट और पैसों की मांग से परेशान होकर काजल नौकरी के लिए दिल्ली आ गई, लेकिन हिंसा उसका पीछा करती रही।
22 जनवरी की रात, आरोपी पति ने लोहे के डंबल से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर काजल की हत्या कर दी।

बुधवार को जब काजल का शव गांव पहुंचा तो श्मशान घाट में चीख-पुकार मच गई। दिल्ली पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और अपनी बहादुर सिपाही को सलामी देकर अंतिम विदाई दी

Share the news