# सोलन के आँजी में नेपाली व्यक्ति ने घर के समीप खेतों में पेड़ पर फंदा लगाकर की खुदखुशी।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

25 मार्च 2023

सोलन के आंजी में बीती देर रात एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने अपने घर के समीप खेतो में पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर दी है।

व्यक्ति की पहचान राम सिंह उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई है जोकि अपने परिवार के साथ रहकर बलविंद्र सिंह के खेतो में काम करता था|

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है|

एसपी अजय कुमार राणा ने इसकी पुष्टि की है वही स्थानीय निवासी संजय ठाकुर ने बताया की देर रात करीब साढ़े 11 बजे राम सिंह ने फंदा लगाकर ख़ुदकुशी की है उन्होंने पुलिस को इसकी सुचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में भेज दिया है|

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news