
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
7 मार्च 2023
मंगलवार को सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में गीता आदर्श विद्यालय सोलन द्वारा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ स्नेह शर्मा बतौर मुख्य अतिथि और उप प्रधानाचार्य पंपोष गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के उपरांत शुरू किया गया।
इस समारोह के दौरान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के अर्जुना सदन, एकलव्य सदन, गीता सदन और कृष्णा सदन के बच्चों ने परेड के माध्यम से अपना बेहतर प्रदर्शन दिया।
स्कूल के प्रधानाचार्य डॉक्टर स्नेह शर्मा ने बताया कि कोरोना काल के उपरांत यह समारोह मनाया जा रहा है।
और इस समारोह का उद्देश्य बच्चों में डिसिप्लिन दृढ़ निश्चय और एकता को बढ़ाना है वहीं उन्होंने बताया कि स्कूल यह समारोह लव पिछले लगभग 10 वर्षों से मना रहा है
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





