
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
22 मई 2023
सोलन में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में गुरु शिष्य परंपरा एवं शास्त्रीय संगीत संस्था द्वारा शास्त्रीय गायन, वादन एवम भजन गायन प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। आपको बता दे की यह आयोजन 21 मई से 22 मई तक आयोजित किया गया था। जिसका उद्देश्य है की ज्यादा से जायदा बच्चे शास्त्रीय गायन की ओर अग्रसर हो सके ।
ज्यादा जानकारी देते हुए गुरु शिष्य परंपरा एवं शास्त्रीय संगीत संस्था के अध्यक्ष सीता राम शर्मा ने बताया की यह 14 वां वार्षिक शास्त्र संगीत सम्मेलन कल शुरू हुआ था जिसमे बहुत सी प्रतियोगिताएं करवाई गई। इसके साथ ही
भारतवर्ष के चुनिंदा कलाकार डॉ दिवाकर ने अपनी शास्त्र गायन की प्रस्तुति दी और साथ में स्थानीय तबला वादक अनिल वर्मा ने भी तबका वादक की प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा की इसका उद्देश्य है की शास्त्र संगीत हिमाचल में इस तरह से फैले को सभी बच्चे इस और अग्रसर हो साथ ही उन्होंने सरकार से भी मांग की है की शास्त्रीय गायन को प्राइमरी से शुरू किया जाए।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





