
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
16 मई 2023
एक ओर जहां प्रशासन द्वारा लगातार ट्रैफिक नियमों का पालन ना करने वालो पर शिकंजा कसा जा रहा है वही नियमों का पालन ना करने वाले लोगो के चालान भी काटे जाते है
वही अगर बात करे तो मंगलवार को सोलन के चंबाघाट मे स्थित केटीएम शोरूम द्वारा ट्रैफिक पुलिस को हेलमेट वितरित किए गए। जिसका उद्देश्य है की पुलिस कर्मी भी धूल मिट्टी में कार्य करते है जिससे हेलमेट वितरित कर उन सभी की सुरक्षा को भी मजबूत किया जा सके। वही लोगो को भी ज्यादा से ज्यादा ट्रैफिक नियमों को पालने करने के निर्देश दिए जा सके जिससे की हादसों से बचा जा सके।
ज्यादा जानकारी देते हुए केटीएम शोरूम के योगेश मित्तल ने बताया की उनका उद्देश्य है की ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगो को सजग किया जा सके। और उन्होंने लोगो से अपील की है की लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करे और हेलमेट जरूर पहने उन्होंने बताया की उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को आज हेलमेट वितरित किए है। उनका कहना है कि पुलिस कर्मी धूल मिट्टी में कार्य करते है और यह हेलमेट उनकी सुरक्षा के लिए दिए गए है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





