सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर मॉकड्रिल की गई आयोजित

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

15 फरवरी 2023

कोविड सुरक्षा के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग अपने इंतजामों में कोई कमी नहीं आने दे रहा है। विभाग सुरक्षा के तहत सभी इंतजामों को पुख्ता कर रहा है। इसके तहत मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर मॉकड्रिल आयोजित की गई। इसमें सबसे पहले पीएसए प्लांट से ऑक्सीजन सप्लाई छोड़ी गई। इस दौरान तीन मिनट में ऑक्सीजन अस्पताल के सभी वार्डों के करीब 200 बेड़ों तक पहुंची। इस दौरान एमएस सोलन एसएल वर्मा समेत अन्य स्टाफ ने सभी वार्डों का निरीक्षण कर ऑक्सीजन का प्रेशर भी जांचा, जोकि सब जगह सही पाया गया। यह मॉकड्रिल भी सफल रही है।

मंगलवार सुबह 11:36 बजे पीएसए प्लांट से ऑक्सीजन की सप्लाई छोड़ी जाती है। इसके बाद एमएस सोलन एसएल वर्मा की अध्यक्षता में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संदीप जैन, नोडल अधिकारी डॉ. शिवम कौशिक, पीएसए प्लांट प्रभारी गौरव ठाकुर, सीपीओ अल्का वर्मा समेत अन्य टीम सभी वार्डों का निरीक्षण करने पहुंचते हैं, 11:39 पर ड्रेसिंग रूम के साथ ऑर्थो वार्ड में ऑक्सीजन प्रेशर जांचा जाता है, यहां पर सभी व्यवस्था सही पाई गई। इसके बाद 11:42 पर टीम मेडिकल वार्ड में पहुंची यहां पर एमएस ने रोगियों से अस्पताल में ऑक्सीजन समेत अन्य सुविधाओं के संबंध में बात की। 11:45 पर कोविड वार्ड के बाहर पहुंचे यहां पर ऑक्सीजन सिलिंडर रखे गए है, जिन्हें पाइप लाइन से नहीं जोड़ा गया था। एमएस ने इन सिलिंडरों को पाइप लाइन से जोड़ने के निर्देश दिए। 11:47 पर कोविड वार्ड के अंदर पहुंचते यहां पर वेंटीलेटर के साथ छह बेड हैं, इस दौरान सभी बेड तक ऑक्सीजन सही से पहुंच रही है। 11:49 पर आपातकाल कक्ष का निरीक्षण किया गया है। जहां पर रोगियों से बातचीत के साथ स्टाफ नर्सों को ऑक्सीजन प्रेशर के संबंध में जानकारी दी।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news