
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
7 जून 2023
सोलन जिले के चंबाघाट के समीप पुलिस ने एक बकरियों से भरा ट्रक पकड़ा है जिसमे क्षमता से ज्यादा बकरियां ट्रक मे भरी हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन मौके पर पहुंचा, साथ ही नगर निगम के अधिकारी और एहसास संस्था भी मौके पर पहुंचे।
ट्रक चालक के अनुसार ट्रक में 101 बकरियां थी। लेकिन ट्रक में 130 बकरियां मौजूद थी। और 15 बकरियां चंडीगढ़ में उतारी गई थी। पुलिस ने ट्रक चालक पर कार्यवाही करते हुए 5000 का चालान किया है। साथ ही एहसास संस्था ने मौके पर पहुंच कर बकरियों को पानी पिलाया। जानकारी देते हुए गाड़ी चालक के सहायक ने बताया की उनके पास 101 बकरियों का बिल है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





