
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
16 मार्च 2023
वर्ष 2030 की अगर बात करें तो इस बार बारिश कम हुई है। जिसके कारण लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है और नगर निगम के पास ज्यादा मात्रा में पानी ना होने पर लोगों को तीसरे दिन पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है एक ओर जहां लोगों को पानी की असुविधा हो रही है वहीं दूसरी ओर सोलन के चिल्ड्रन पार्क में पानी की बर्बादी हो रही है चिल्ड्रन पार्क में लगे नल का सभी लोग पानी पीने के लिए इस्तेमाल करते हैं लेकिन लोगों द्वारा पानी पीने के बाद नल को ठीक से बंद नहीं किया जाता जिस कारण पानी व्यर्थ हो जाता है।
सोलन के कन्या विश्वविद्यालय के सामने जल बचाओ का चित्रण भी किया गया है कि लोगों को यह संदेश मिल सके कि पानी को बचाना चाहिए लेकिन उसके बाद भी लोग पानी का सही से इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं और पानी पीने के बाद नल को खुला ही छोड़ देते हैं जिससे काफी मात्रा में पानी बह जाता है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





