
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
14 मई 2023
एक ओर जहां रक्तदान को महादान कहा जाता है वही दूसरी ओर अंग दान को भी बहुत महत्व दिया जाता है। इसी उपलक्ष्य पर सोलन में लायंस क्लब द्वारा अंग दान महत्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे स्वास्थ्य मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसके साथ ही जोगिंद्रा बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा व अन्य लोग भी मौजूद रहे। इस उपलक्ष्य पर पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमे बच्चो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और प्रतियोगिता के अंत में उन्हें स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल द्वारा विजेता बच्चो को पुरुस्कार वितरित किए गए।
इसके साथ ही जिन लोगो ने मृत्यु के बाद अपने अंग दान करने का निर्णय लिया उन्हे भी स्वास्थ्य मंत्री द्वारा समानित किया गया। ज्यादा। जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने बताया की अंग दान करना बेहद महत्वपूर्ण है और बच्चो को अभी से ही इस बात का ज्ञात होना जरूरी है। अंग दान करने से व्यक्ति को जीवन दान मिल सकता है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





