सोलन के चिल्ड्रन पार्क में मनाई गई डॉ यशवंत सिंह परमार की 117वी जयंती

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

4 अगस्त 2023

डॉ॰ यशवंत सिंह परमार  हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री थे। उनका हिमाचल प्रदेश को अस्तित्व में लाने और विकास की आधारशिला रखने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। लगभग 3 दशकों तक कुशल प्रशासक के रूप में जन-जन की भावनाओं संवेदनाओं को समझते हुए उन्होने प्रगति पथ पर अग्रसर होते हुए हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए नई दिशाएं प्रस्तुत की। उनका सारा जीवन प्रदेश की जनता के लिए समर्पित रहा वे उम्र भर गरीबों और जरुरतमंदों की सहायता करते रहे।

सिरमौर जिला के चनालग गांव में 4 अगस्त 1906 को जन्मे डॉ॰ परमार का जीवन संघर्षशील व्यक्ति का जीवन रहा। सिरमौर कल्याण मंच द्वारा डॉक्टर यशवंत सिंह परमार की 117 वी जयंती सोलन के चिल्ड्रन पार्क में मनाई गई जिसमे मौजूद सभी लोगो ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर नगर निगम मेयर पूनम ग्रोवर डिप्टी मेयर एवं अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। ज्यादा जानकारी देते हुए सिरमौर कल्याण मंच के अध्यक्ष बलदेव सिंह चौहान ने बताया कि आज यशवंत सिंह परमार की 117 वी जयंती है और डॉ यशवंत सिंह परमार का हिमाचल प्रदेश को अस्तित्व में लाने और विकास की आधारशिला रखने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है उन्होंने कहा कि डॉ यशवंत सिंह परमार का जीवन संघर्ष रहा है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news