# सोलन के ठोडो मैदान में बारिश के आलम को देखते हुए रोजगार मेले को लेकर तैयारियों में जुटा श्रम एवम रोजगार विभाग।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

2 मई 2023

 

सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में 3 मई को आयोजित होने जा रहे रोजगार मेले में एक और जहां बद्दी की कई कंपनियां मौजूद रहेंगी वही भारी मात्रा में विद्यार्थी भी मौजूद रहेंगे लेकिन मौसम की अगर बात करें तो एक और जहां पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है |

और इसी बीच 3 मई को आयोजित रोजगार मेले में भी बारिश की संभावना जताई गई है जिस कारण जिला श्रम एवम रोजगार विभाग द्वारा रोजगार मेले को लेकर पूरी तैयारियां की जा रही है की बारिश होने की स्थिति में भी इस मेले को संपूर्ण कैसे किया जा सके जिस कारण रोजगार मेले में भाग लेने वाले विद्यार्थियों और कंपनियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े |

ज्यादा जानकारी देते हुए जिला श्रम अधिकारी संदीप ठाकुर ने बताया कि सोलन के ठोडो मैदान में आयोजित होने वाले रोजगार मेले को लेकर पूरी तैयारियां की जा रही है उन्होंने कहा कि इसमें बद्दी की 50 से ज्यादा कंपनिया भाग ले रही है|

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news